स्वतंत्रता दिवस पर शेखपुरा में लगाया गया 300 पेड़
शेखपुरा न्यूज़। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाते हुए शेखपुरा में विभिन्न स्थानों पर 300 पेड़ लगाए गए ।’ हरा भरा शेखपुरा ‘ संकल्प के तहत ब्लॉक परिसर शेखपुरा, शेखपुरा थाना , अभ्यास मध्य विद्यालय , शेखपुरा एवं गिरीहिंडा पहाड़ के ऊपर 300 पेड़ लगाए गए । अभ्यास मध्य विद्यालय एवं कोचिंग सेंटर में हरा भरा शेखपुरा बनाने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यालय महालेखाकार ( लेखापरीक्षा) बिहार पटना के निम्नलिखित अधिकारियों ने भाग लिया – सत्य प्रकाश सिंह- वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी, तरुण कुमार सिंह- वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी , ओम कुमार -सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, संजीव कुमार सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी , अखिलेश पासवान- पर्यवेक्षक, सुबोध कुमार- पर्यवेक्षक , जयशंकर प्रसाद- सहायक पर्यवेक्षक (रेलवे ऑडिट),BDO शेखपुरा– राजीव रंजन, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी- तनुजा पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता- बृजेश कुमार ‘ सुमन ‘, अभ्यास मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य- मुरारी प्रसाद एवं शेखपुरा सदर थाना के सर्किल इंस्पेक्टर मो शमशाद आलम इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
source:शेखपुरा की हलचल