जिला पदाधिकारी शेखपुरा, उप विकास आयुक्त शेखपुरा एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा के परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति ,दिनांक 21.06.2022

       आज दिनांक 21.06.2022 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा, उप विकास आयुक्त शेखपुरा एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा के परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया कि योगा करने से हमारे शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं। योग अंतर्मुखी, दोनों ही स्थितियों में संतुलन स्थापित करता है। शरीर, आत्मा और मस्तिष्क का सार्वभौमिक चेतना से जुड़ना ही योग कहलाता है। जो हमें शिक्षा देता है और इसी में सम्पूर्ण मानवता की सुरक्षा निहित है। योगाभ्यास आपको सर्वोच्च सत्य के ज्ञान के लिए तैयार करता है। योग आप के अंदर धैर्य लाता है। यह आप में वह कुशलता लाता है, जिसकी आपको जरूरत है। योग हमें तनावमुक्त जीवन जीने की तकनीक प्रदान करता है। योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं है, वह हरेक परिस्थिति में आपको कुशलता से कर्म करना सिखाता है। 
       जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया कि दैनिक जीवन में आने वाली तनावपूर्ण परिस्थितियों के रहते हुए भी आपकी मुस्कान बनाए रखना योग का उद्देश्य है। योग के जरिये जो हमें गहरा आराम मिलता है, उससे हम और अधिक क्रियाशील और तेज निर्णय लेने की क्षमता का अभूतपूर्व विकास कर पाते हैं। योग का ज्ञान एक सागर की तरह विशाल है। योगाभ्यास करने से आपको सर्वोच्च सत्य के ज्ञान के लिए तैयार करता है। आप दुखी हैं, तो यह आपको दुख से बाहर ले जाता है। यह आप में वह कुशलता लाता है, जिसकी आपको जरूरत है। हमारे कर्म ही हमारे सुख-दुख के कारण हाते हैं, और जब हमारे कर्म कुशल होते हैं, तब वे कर्म हमें सुख देते हैं। योग आपमें और अधिक ऊर्जा और उत्साह पैदा करता है। यदि आपके पास पर्याप्त उत्साह और ऊर्जा है, तो आप निश्चित रूप से और अधिक जिम्मेदारी लेते है और उसका भार अनुभव नहीं करते है। 

योगा में उपस्थित उप विकास आयुक्त शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा, वरीय कोषागार पदाधिकारी शेखपुरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी शेखपुरा के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी गण आदि थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Nysa Devgan ने रेड लहंगा पहनकर गिराईं हुस्न की बिजलियां Nithya Menen Birthday : शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं नित्या मेनन Sai Group of Institutions : होली मिलन समारोह आयोजित Chahal के साथ छुट्टियां मना रही Dhanashree का ग्लैमरस वीडियो प्लस साइज गर्ल्स Huma Qureshi से लें ड्रेसिंग इंस्पिरेशन्स