लैगिक भेदभाव और महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

शेखपुरा न्यूज़। महिला थानाध्यक्ष चन्दना कुमारी ने स्कूली छात्राओं को घर के अंदर और घर से बाहर निकलने पर सावधान रहने के टिप्पस दिए। लडकियों को गुड़ टच और बैड टच की पहचान करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने घर से बाहर निकलने पर वाहन का नंबर नोट कर अपने माँ-पिता या अभिभावक को भेज देने की सलाह दी। सवारी वाहन में अकेले सफर नहीं करने की हिदायत दी। बताया कि लिंग के आधार पर बढ़ रहे हिंसा के कारण महिलाए को आज के दिन घर या बाहर सभी जगह सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है। महिला थाना द्वारा शनिवार को लैगिक भेदभाव और महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लडकियों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने लडकियों को महिला के खिलाफ होने वाले अपराध जैसे छेड़खानी, दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे बचाव के लिए कानून में दिए गए अधिकारों को पहुचाने के लिए सरकार, प्रशासन और पुलिस कटिबद्ध है।

लैगिक भेदभाव और महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम
लैगिक भेदभाव और महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम

जिला मुख्यालय स्थित इस्लामिया उच्च विधालय में लडकियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहाँ महिला थानाध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारियों ने लडकियों को मुख्य धारा में शामिल होने और कैरियर बनाने के कई टिप्स दिए। बताया कि लडकिया किसी भी मायने ने किसी से कम नहीं हैं। उन्हें हर प्रकार से आगे बढ़ने के सभी साधन उपलब्ध हैं। केवल उन्हें मन लगकर पढाई करनी है। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लडकियों को मोबाइल से दूर रहने और किताब के साथ दोस्ती बढ़ाने की सलाह दी गयी। मोबाइल से ज्यादा लडकियों को कराटे आदि चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। आज सभी जगह स्कूली स्तर से ही यह शिक्षा उपलब्ध है। महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरे पखवाड़ा इस प्रकार के जगरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Source:शेखपुरा की हलचल

Sai Group of Institutions : होली मिलन समारोह आयोजित Chahal के साथ छुट्टियां मना रही Dhanashree का ग्लैमरस वीडियो प्लस साइज गर्ल्स Huma Qureshi से लें ड्रेसिंग इंस्पिरेशन्स शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं ये 7 अभिनेत्रियां, आलिया, मलाइका जैसे बड़े नाम शामिल क्या आपने देखी है Amazon Prime Video की ये टॉप 10 वेब सीरीज