आज के बिहार बंद में शेखपुरा जिला प्रशासन, जनता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग के कारण जिला शांतिपूर्ण रहा।

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति ,दिनांक 18.06.2022

       भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध स्वरूप आज के बिहार बंद में शेखपुरा जिला प्रशासन, जनता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग के कारण जिला शांतिपूर्ण रहा। जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा स्वयं रेलवे स्टेशन एवं चैक-चैराहों पर चैकस निरागनी की गई। जिला पदाधिकारी शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा स्वयं भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था हेतु कई पदाधिकारी की नियुक्ति की गई जैसे- अश्विनी कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा, मनीष कुमार चैधरी, कनीय अभियंता नगर परिषद् शेखपुरा, महेन्द्र प्रसाद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा, सुरेन्द्र प्रसाद मंडल, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, अभिषेक अकेला प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार सिंचाई प्रमंडल शेखपुरा रहेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्तादेश में अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करने का निदेश दिया गया है। 
     दिनांक 18.06.2022 से 24.06.2022 तक भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा- 144 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुये सम्पूर्ण जिला के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू है तथा अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा अपने अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेेंगे तथा भ्रमणशील रहकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखेंगे। 

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Sai Group of Institutions : होली मिलन समारोह आयोजित Chahal के साथ छुट्टियां मना रही Dhanashree का ग्लैमरस वीडियो प्लस साइज गर्ल्स Huma Qureshi से लें ड्रेसिंग इंस्पिरेशन्स शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं ये 7 अभिनेत्रियां, आलिया, मलाइका जैसे बड़े नाम शामिल क्या आपने देखी है Amazon Prime Video की ये टॉप 10 वेब सीरीज