प्रशिक्षण-सह-मार्गदर्शन के लिए बंदोवस्त पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति ,दिनांक 04.06.2022
आज दिनांक 04.06.2022 को बंदोवस्त पदाधिकारी शेखपुरा कार्यालय कक्ष में अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना के द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोवस्त के अंतर्गत सभी विशेष सर्वेक्षण शिविरों के निरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में निरीक्षी पदाधिकारियों के प्रशिक्षण-सह-मार्गदर्शन के लिए बंदोवस्त पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई।
ज्ञातव्य है कि जिले के सभी विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोवस्त शिविर कार्यालयों में दिनांक 08.06.2022 को विशेष निरीक्षण एवं समीक्षा कार्य किया जायेगा। अरियरी अंचल अंतर्गत 03, बरबीघा में 03, चेवाड़ा 02, घाटकुसुम्भा में 02, शेखपुरा में 04 एवं शेखोपुरसराय में 01 शिविर अवस्थित है। निरीक्षण पदाधिकारियों में जिला पदाधिकारी शेखपुरा, उप विकास आयक्त शेखपुरा, अपर समाहर्ता शेखपुरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखपुरा सभी वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, अंचलाधिकारी शेखपुरा आदि है। बैठक में बंदोवस्त पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को भूमि सर्वेक्षण की जानकारी दी गई ह,ै साथ ही निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराये गये विहित विभागीय प्रपत्र के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
