एक पइन से पुलिस ने 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश बरामद की।
शेखपुरा न्यूज़ : शेखपुरा सदर प्रखंड के हथियावा ओपी क्षेत्र के एक पइन से पुलिस ने 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश दोपहर बाद बरामद की। महिला की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की यह वारदात शेखपुरा सदर प्रखंड के गवय गांव से खलासपुर जाने वाली सड़क मार्ग में गबय गांव से 5 सौ मीटर उत्तर दिशा मे सड़क किनारे पइन से मिली। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक भगवान प्रसाद ने बताया कि गांव के लोगों ने एक महिला की लाश पाइन में देखी है और फिर उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर लाश को बरामद किया है। हरे रंग की साड़ी में लिपटी महिला सभ्रांत घर की प्रतीत हो रही है।

किसी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मृतका के सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया है।साथ ही गोली भी मारी गई है।उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है।जबकि लाश के समीप एक 15 से 20 किलो वजन का पत्थर का बड़ा टुकड़ा भी मिला हैं।उन्होंने कहा कि महिला की हत्या वही की गई है क्योंकि घटनास्थल पर खून के भी निशान पाया गया है।उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों ने महिला को वहां लाकर रात में हत्या कर दी है।उन्होंने बताया कि हत्या के संबंध में एक प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई है।पुलिस इस मामले में अपराधियों का सुराग पाने के प्रयास में जुट गई है।
source: शेखपुरा की हलचल