प्रखर समाजसेवी और पूर्व राजद जिला अध्यक्ष साधु शरण सिंह का निधनशेखपुरा।
जिले के प्रखर समाजसेवी एवं राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष व नीमी गांव निवासी साधु शरण सिंह का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया।
वे लगभग 65 वर्ष आयु के थे। कुछ वर्षों से वे मधुमेह रोग से पीड़ित थे। वे वर्षों तक नीमी कॉलेज नीमी के सचिव पद को भी सुशोभित किया।

उनके निधन पर साई कॉलेज ऑफ ग्रुप के चेयरमैन अन्जेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।