शेखपुरा डीएम ने अनुमंडल लोक शिकायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
शुक्रवार को डीएम सावन कुमार ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोक शिकायत पदाधिकारी केके यादव को परिवादों को स समय निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कार्यालय में सभी पंजियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सूचना सह सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं मौके पर मौजूदा परिवादियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। डीएम ने पूर्व में हो चुके निष्पादित मामलों के परिवादियों से भी बात की।

निरीक्षण के उपरांत डीएम सावन कुमार ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी केके यादव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।