जिले के विभिन्न पंचायतों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण
शेखपुरा न्यूज़। विभागीय निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा जिला स्तरीय विभन्न पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न पंचायतों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण हेतु भेजा गया। जिसके अंतर्गत उप विकास आयुक्त को महसार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को लोदीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता को हजरतपुर मड़रो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को डीहकुसुम्भा, अनुमंडल पदाधिकारी को मोहब्बतपुर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सामस बुजूर्ग, सेानी कुमारी वरीय उप समाहर्ता को सियानी, अमित कुमार वरीय उप समाहर्ता को लोहान, सौरभ कुमार भारती वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा को गगौर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरियरी को कसार, अंचलाधिकारी अरियरी को वरूणा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरबीघा को जगदीशपुर भेजा गया।

जबकि अंचलाधिकारी बरबीघा को पिंजड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चेवाड़ा को लहना, अंचलाधिकारी चेवाड़ा को नगर पंचायत चेवाड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखपुरा को कैथवां, अंचलाधिकारी शेखपुरा को कारे, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखेपुरसराय को बेलाव, अंचलाधिकारी शेखोपुरसराय को नगर पंचायत शेखोपुरसराय द्वारा संबंधित पंचायतों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण में विशष रूप से कम वर्षा एवं सूखे की स्थिति को देखते हुये एवं किसानों के हित में पंचायतों में विद्युत की उपलब्धता, वर्षा की मात्रा, खाद की उपलब्धता, वर्षा मापक यंत्र की अद्यतन स्थित जायजा लिया गया। जिससे जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जायेगा एवं विभाग को भी उपलब्ध कराया जायेगा।
source:शेखपुरा की हलचल