सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल

शेखपुरा न्यूज़ :शनिवार को बरबीघा-शेखोपुरसराय मुख्य सड़क मार्ग स्थित खेतलपुरा गांव के समीप घटित सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जुगाड वाहन पर लादकर इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु पावापुरी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान निकटवर्ती नालंदा जिला के बलवापर गांव निवासी राजेश पासवान एवं बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर गांव निवासी कलेश्वर सिंह के पुत्र संतोष सिंह के रूप में हुई है। दोनों जख्मी युवक नशे में धुत्त बताए गए हैं। दुर्घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस घटना में लोग जुगाड वाहन चालक की सराहना कर रहे हैं।

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल
दो बाइक सवार बुरी तरह घायल

नालंदा जिले के उतरथु गांव निवासी झरझरिया चालक ने अपना सारा कार्य छोड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत घायल राजेश पासवान ने बताया कि जयरामपुर उसका ननिहाल है। वे दोनों मित्र जयरामपुर थाना क्षेत्र के बढनपुरा मुसहरी में शराब पीने के बाद बाइक पर सवार होकर बलवा पर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में दोनों बाईक दुर्घटना के शिकार हो गए। उसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Source:शेखपुरा की हलचल

Nysa Devgan ने रेड लहंगा पहनकर गिराईं हुस्न की बिजलियां Nithya Menen Birthday : शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं नित्या मेनन Sai Group of Institutions : होली मिलन समारोह आयोजित Chahal के साथ छुट्टियां मना रही Dhanashree का ग्लैमरस वीडियो प्लस साइज गर्ल्स Huma Qureshi से लें ड्रेसिंग इंस्पिरेशन्स