मुंडन संस्कार के लिए गए थे देवघर, वापस लौटने के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना
शेखपुरा न्यूज़I जिले के बरबीघा-शेखोपुरसराय मुख्य सड़क मार्ग स्थित सुगिया मोड़ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को शेखोपुरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण सभी को पावापुरी रेफर कर दिया गया।

सभी घायल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान मनोज वर्मा, पंचगुलाम, विनोद कुमार, लक्ष्मी देवी, संजय कुमार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग मुंडन संस्कार के लिए देवघर गए हुए थे। वैगन आर ही वाहन पर सवार होकर देवघर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान सुगिया मोड़ के पास अचानक वाहन का चक्का ब्लास्ट कर गया। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होने से सभी दुर्घटना का शिकार हो गए।
source: sheikhpura mail