शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के तीन मुहानी मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल ₹118500 का जुर्माना वसूल किया गया। जानकारी देते हुए परावर्तन एवं निरीक्षण पदाधिकारी ललित कुमार दुबे ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार तीन मुहानी मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया I

जिसमें आने जाने वाले बाइक व चार पहिया वाहनों हेलमेट सीट बेल्ट पोलूशन सहित विभिन्न कागजात की जांच की गई। जिसमें 14 वाहनों से कुल ₹118500 का जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा।