श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त एवं श्री मनोहर मानव जल प्रहरी के साथ समाहरणालय शेखपुरा के मंथन सभागार में जल-जीवन-हरियाली से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 07.05.2022

   श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त एवं श्री मनोहर मानव जल प्रहरी के साथ समाहरणालय शेखपुरा के मंथन सभागार में जल-जीवन-हरियाली से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बिहार संवाद यात्रा 25 अप्रैल 2022 से 27 मई 2022 तक माननीय मुख्यमंत्री आवास 01 अणे मार्ग पटना से मधुबनी तक चलाया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, तथा देश के जाने-माने पर्यावरणविद् जल पुरूष श्री राजेन्द्र सिंह के द्वारा यात्रा का संयोजन पर्यावरण प्रेमी एवं जलप्रहरी श्री मनोहर मानव द्वारा किया जा रहा है। बढ़ती हुई भयानक गर्मी, असामयिक वर्षा, ग्लेशियर का पिघलना, कहीं भयंकर बाढ़ तो कहीं सूखा की त्रासदी, छोटी-बड़ी नदियों में भयंकर प्रदूषण, वन क्षेत्र का कम होना, भूगर्भ में जलस्तर की कमी, जल आपदा आदि ने मानव जीवन संकट खड़ा हो गया है। 
    बिहार सरकार की सरकार ने एक वैश्विक महत्व का पहल ’’ जल-जीवन-हरियाली’’ योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बिहार के इस पर्यावरण पहल से आज देश और दुनिया को प्रेरणा मिल रही है। जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम से समाज की व्यापक भागीदारी नहीं होगी तब तक यह अभियान पूर्ण रूप से सफल नहीं होगी। वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय असंतुलन ने पूरी दुनिया पर संकट लाकर खड़ा कर दिया है। बिहार में बाढ़ और सुखाड़ का स्थाई समाधान भी हमारे परम्परागत ज्ञान तंत्र में छिपा हुआ है। इसीलिए यह यात्रा एवं समाज से संवाद स्थापित कर रहीं है ताकि बिहार के स्थानीय ज्ञान तंत्र के माध्यम से हम बिहार को बाढ़ और सुखाड़ से मुक्त करने का प्रयत्न कर सकें। आज भी हम अगर परंपरागत जल स्श्रोतों  आहड़, पइन, सोख्ता, ताल, पाल, झाल, पौधारोपण तथा प्रकृति संवर्धन के प्रति अपनी निजी तथा समाजिक जबावदेही बोध नहीं किए तो हम आनेवाली पीढ़ी पर एक भयंकर खतरा  आ जायेगा।

 जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों मिल-जुलकर काम करना है। इसी निमित यह यात्रा आम नागरिकों -विशेषकर रचनात्मक संगठनों बुद्धिजीवियों, सामाजिक-राजनैतिक कार्यकताओं, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकमियों आदि से सम्पर्क परस्पर विचार-विमर्श खुली चर्चा, जीवंत बहस और सार्थक संवाद स्थापित कर रही है। सहयोग और समन्वय से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नदियों की अविरलता, निर्मलता सुनिश्चित कर इस पूरे राज्य को हरा-भरा बनाया जाए तथा प्रकृति का संरक्षण, नदियों के न्याय के साथ समाज को नई रफ्तार मिलें। जल जीवन हरियाली सरकार की महत्वपूर्ण, महत्वकांक्षी एवं जनोपयोगी योजना है अतिक्रमित जलाशय को मुक्त करना सुनिश्चित करें। जिला अतिथिगृह में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्राॅनिक्स मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेसवार्ता की गई।
   बैठक में उपस्थित दीपक कुमार पर्यावरण प्रेमी, नंदलाल, विनय तिवारी, डीआरडीए पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, शेखपुरा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् शेखपुरा, लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, शेखपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा, अपर अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थें। 

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।


by

Tags: