चार नगर निकाय के कुल 86 वार्ड में 1,35,181 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

शेखपुरा न्यूज़। जिले के चार नगर निकाय के कुल 86 वार्ड में 1,35,181 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।. इस बार के मतदान में नगर निकाय के मतदान में मतदाता एक साथ 3 वोट का इस्तेमाल करेंगे। मतदाताओं द्वारा मुख्य वार्ड पार्षद, उप मुख्य वार्ड पार्षद और वार्ड पार्षद के सदस्यों के चुनाव के लिए अलग-अलग वोट डालेंगे। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद शेखपुरा के 33 वार्ड में 65,655 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।. इसी प्रकार बरबीघा के 28 वार्ड में 42,714 मतदाता, शेखोपुरसराय के 15 वार्ड में 16,859 मतदाता और चेवाडा के 10 वार्ड में 9953 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें..  Sheikhpura/Barbigha: राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि जिले में जगह – जगह श्रद्धापूर्वक मनाई गई
चार नगर निकाय के कुल 86 वार्ड में 1,35,181 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
चार नगर निकाय के कुल 86 वार्ड में 1,35,181 मतदाता

बताया गया कि नगर परिषद शेखपुरा के मुख्य वार्ड पार्षद और उप मुख्य वार्ड पार्षद का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जबकि बरबीघा के मुख्य वार्ड पार्षद का पिछड़ा वर्ग तथा उप मुख्य पार्षद का पद महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत शेखोपुरसराय के मुख्य वार्ड पार्षद और उप मुख्य वार्ड पार्षद का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।जबकि चेवाडा के लिए मुख्य वार्ड पार्षद और उप मुख्य वार्ड पार्षद का पद अनारक्षित है। इसके अलावा सभी नगर निकाय के वार्डो के अलग-अलग आरक्षण किए गए हैं।

Source:शेखपुरा की हलचल