संपति हड़पने के उद्देश्य से एक युवक ने अपनी वृद्ध चाची के ऊपर जानलेवा हमला

शेखपुरा न्यूज़। निःसंतान और विधवा चाची की संपति हड़पने के उद्देश्य से एक युवक ने अपनी वृद्ध चाची के ऊपर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में घटी। घायल महिला 65 वर्षीय दनमा देवी पति स्व दशरथ राम द्वारा रविवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे अपने जाऊत विक्रांत कुमार पिता अनिल राम को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस बाबत कोरमा थानाअध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला की पति की मौत काफी पहले हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें..  Ariyari thana Sheikhpura: करंट युक्त बिजली तार के चपेट में आने से महिला की मौत

संपति हड़पने के उद्देश्य से एक युवक ने अपनी वृद्ध चाची के ऊपर जानलेवा हमला
संपति हड़पने के उद्देश्य

जबकि उसे एक पुत्र भी है। महिला घर में अकेली रहती है। वह मनरेगा के तहत लगाए गए सरकारी पौधों का रखवाली करके वन पोषक के रूप में काम करती है।उसी के तहत मिली मजदूरी से अपना जीवन भरण पोषण करती है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध महिला की संपति हड़पने की नियत से उसे जाने से मारने का प्रयास युवक द्वारा किया गया। युवक ने महिला ऊपर हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया।

जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।घायल महिला की शिकायत पर थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी के एकमात्र आरोपी विक्रांत कुमार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के भय से आरोपी युवक घर छोड़कर फरार हो गया है।थाना अध्यक्ष ने कहा कि युवक के छुपने वाले ठिकानों का सुराग पाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें..  4 माह के पुत्र सहित बीबी की हत्याकर गंगा में फेंकने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Source:शेखपुरा की हलचल