बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अब बड़ी हो गई हैं। न्यासा देवगन को अक्सर मां-पापा के साथ बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट में साथ देखा जाता है। काजोल की तरह की न्यासा देवगन भी काफी खूबसूरत हैं। माना जा रहा है न्यासा देवगन जल्द ही स्क्रिन पर एंट्री कर सकती हैं। जैसे न्यासा देवगन पॉपुलर हैं, वैसे ही एक हस्ती हैं हर्षवर्धन। वो कॉमेडी किंग गोविंदा के बेटे हैं। हर्षवर्धन ने फिलहाल किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर करते रहते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम गोविंदा के बेटे और अजय देवगन की बेटी की बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यासा देवगनसा और हर्षवर्धन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में न्यासा देवगन, हर्षवर्धन का हाथ थामें हुए देखी जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यासा देवगन और हर्षवर्धन एक दूसरे के डेट हो रहे हैं और ये तस्वीरें उनकी डिनर डेट की है। माना जा रहा है कि न्यासा देवगन और हर्षवर्धन अक्सर ही एक साथ वक्त बीताते हैं।
हाल ही का इंस्टाग्राम पोस्ट :
इसके बाद से ही अजय देवगन के फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि न्यासा देवगन की शादी गोविंदा के बेटे से हो सकती है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आने के बाद अटकलें तेज हो गईं हैं। हालांकि अब तक इस मामले पर गोविंदा और अजय देवगन का किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गोविंदा और अजय पहले दोनों का करियर सेट करना चाहते हैं। दोनों बच्चों का करियर सेट करने के बाद ही स्टार्स किसी फैसले पर पहुंचेंगे।