डेढ़ लाख रुपए का धान और नेवारी स्वाहा
अरियरी…प्रखंड मुख्यालय फरपर स्थित एक खलिहान में धान की दौनी के दौरान सीडी के ब्लास्ट होने से खलिहान में लगी आग से खलिहान में तीन पुंज जलकर राख हो गया। इस घटना में दशरथ चौहान के पुत्र मनोज कुमार के खलिहान में धान सहित दो पुंज और खाली नेवारी का एक पुंज जलकर राख हो गया।
इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद जिला मुख्यालय से दमकल दस्ता को बुलाया गया। बाद में आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में किसान को भारी नुक़सान पहुंचा है।पीड़ित ने प्रशासन से आपदा राहत कोष से सहायता देने की गुहार लगाई है।
