अभी हाल ही में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने खुलासा किया कि वो पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इसके साथ ही एक सवाल और है जो एक बार फिर चर्चा में आ गया है.लोगों को ये जानने में काफी दिलचस्पी है, कि आखिर सुष्मिता सेन ने अपने से 12-13 साल बड़े शख्स से कैसे प्यार कर सकती है, इसके साथ ही इस पर भी बहस शुरु हो चुकी है कि महिलाएं खुद से बड़ी उम्र के लड़कों को क्यों पसंद करती हैं।

लड़कियां मैच्योरिटी पसंद करती हैं
हाल ही का इंस्टाग्राम पोस्ट
दरअसल लड़कियों को बचकानी हरकतें करने वालों लड़कों से ज्यादा मैच्योर लड़के पसंद आते हैं. जैसे जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती है उनमें और भी समझदारी आने लगती है। लड़को को ऐसे ही समझदार और मेच्योर लड़के पसंद आते हैं। ऐसे पार्टनर के साथ वो ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। ज्यादातर लड़कियों का ये मानना होता है कि बड़ी उम्र के लड़के ज्यादा सही फैसले लेते हैं और वो जिंदगी को ज्यादा अच्छे से संभाल सकते हैं।
जरूरी है, आर्थिक स्थिरता महिलाओं के लिए
लड़कियों की ये इच्छा होती है कि उनका पार्टनर उन्हें जिंदगी और अच्छे से इंजॉय करवाए, बड़ी उम्र के पुरुष ज्यादा केयरिंग स्वभाव के होते हैं. वो अपने परिवार का ख्याल रखना जानते हैं और साथ ही उन्हें ये भी पता होता है कि उनकी पार्टनर को क्या पसंद आ सकता है या कैसे उनका ख्याल रखा जा सकता है।