Barbigha thana: किशोरी का अपहरण , मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी , गांव के ही एक युवक को बनाया नामजद
बरबीघा। गुरुवार को बरबीघा थाना में एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एक प्राथमिकी अगवा किशोरी की मां के द्वारा दर्ज कराई गई है। हालांकि किशोरी का अपहरण गत 22 दिसंबर के दिन ही कर लिया गया था। जब किशोरी की मां अपने मैके में थी। मैके से वापस आने के बाद पुलिस से गुहार लगाई। इस मामले में गांव के ही दोना बिंद के पुत्र अजय कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
![Barbigha thana: किशोरी का अपहरण , मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी , गांव के ही एक युवक को बनाया नामजद](https://thesheikhpura.com/wp-content/uploads/2024/01/InShot_20240105_125856499-1024x575.jpg)
मुकदमे में पीड़िता ने उल्लेख की है कि घटना के दिन वह अपने बच्चों को छोड़कर अपना मैके कुछ काम से गई थी। इस बीच घर में किसी के ने रहने का लाभ उठाते हुए युवक ने उनकी पुत्री को अगवा कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई अता पता नही चल पाया । तब थक हार कर पुलिस के शरण में पहुंची।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अगवा किशोरी को बरामद करने के प्रयास में जुट गई है। किशोरी का अपहरण कर लिए जाने के बाद उसके माता पिता तथा परिवार के लोगो के बीच मायूसी छाई हुई है। वहीं अपहृत किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जबकि अपहर्ता भी फरार बताया गया है।