भारतीय जनता पार्टी, वाज़िदपुर शेखपुरा स्थित कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक संपन्न
शेखपुरा। भारतीय जनता पार्टी, वाज़िदपुर शेखपुरा स्थित कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें शेखपुरा जिला का राजनीतिक प्रस्ताव पास कर अनुमोदित किया गया। शेखपुरा जिला कार्यसमिति की बैठक में बिहार और केन्द्र के आर्थिक ,राजनीतिक और जी 20 के प्रस्तावना को अनुमोदन किया गया।

जिला कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार बिंद ने किया। , इस बैठक की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा थी।बैठक में प्रदेश मंत्री डॉ पूणम शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, अरविन्द कुमार एवं मंडल, मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक उपस्थित थे।