ताज़ा खबरें

Bihar Nitish Kumar Fever : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए बीमार, नालंदा दौरा स्थगित, राजगीर महोत्सव में नहीं जाएंगे

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इस कारण से उन्होंने गुरुवार को नालंदा जिले के दौरे को स्थगित कर दिया है। वे राजगीर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब वे नहीं जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि तीन दिनों से उन्हें बुखार है।

इसलिए उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। उनकी जगह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के राजगीर महोत्सव में जाने की बात कहीं जा रही है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भी नालंदा जाने पर संशय पैदा हो गया है।

कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार को वायरल फीवर हो गया है। तीन दिनों से उन्हें बुखार और अन्य लक्षण दिखाई दें रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आज के कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को अपने गृह जिला नालंदा के दौरे पर जाने वाले थे। शाम को राजगीर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने का कार्यक्रम था। उनके साथ डिप्टी सीएम सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव भी जाने वाले थे।

अब मुख्यमंत्री का जाना कैंसिल हो गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने फिलहाल अपना दौरा स्थापित नहीं किया है। लेकिन उनके भी राजगीर जाने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घर पर ही डॉक्टरों की सलाह पर इलाज हो रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की बात नहीं है। वायरल फीवर से वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली भी गए थे, वहां उन्होंने आंखों का चेकअप कराया था।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती