शेखपुरा / बरबीघा: बुधवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा के सख्त निर्देशों के आलोक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बरबीघा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में कई वाहनों की तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान विभिन्न त्रुटि के कारण आठ हजार रूपए का जुर्माना वाहन मालिकों से वसूल किया गया।
जबकि शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष ऋषभ यादव द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में दो हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। उधर चेवाडा थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा भी शेखपुरा – जमुई पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के कारण बिना कागजात और बिना हेलमेट के सफर करने वाले बाईक सवार लोगों में खौफ देखा गया।
सोर्स – शेखपुरा की हलचल
