चेवाड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना पुलिस ने करंडे गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी कारी देवी उर्फ कंचन देवी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक अमलेश प्रसाद ने की।

इस बाबत थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घर की भूमि के विवाद को लेकर गत 30 अप्रैल के दिन गिरफ्तार बदमाश ने अपने सहयोगियों के साथ अपने भाई और भतीजा सहित आधा दर्जन लोगो के ऊपर लोहे के रॉड और ईट पत्थर से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। उक्त घटना में दुखी राम और सुरेंद्र राम सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया था।घटना के संबंध में घायलों की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 307 के तहत गिरफ्तार गिरफ्तार महिला सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।
घटना के बाद से महिला आरोपी फरार चल रही थी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी घर आई हुई है।सूचना मिलते ही पुलिस उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस शुरू कर दी है।जबकि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। घटना के एक अन्य आरोपी यानि गिरफ्तार महिला के पिता दारा राम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।