सीएस ने किया सघन नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ

शेखपुरा। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा में सघन नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ पृथ्वीराज सिविल सर्जन , डॉक्टर साजिद हुसैन ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्याम कुमार निर्मल के द्वारा किया गया। मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि जिला अंतर्गत 114500 बच्चों का वारस वितरण किया जाएगा।

सघन नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ

आशा घर-घर जाकर बच्चों को आदेश दे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से पूरे बिहार में 9% मृत्यु डायरिया के कारण होता है। जिसे रोका जा सकता है।इस कार्यक्रम का महत्व है। डायरिया जैसी बीमारी जो डायरिया के लक्षण प्राप्त होने पर तुरंत 24 घंटे के अंदर ओआरएस का घोल देने से गंभीर रोग से बचाया जा सकता है । इसके लिए समुदाय में आशा के द्वारा व्यापक रूप से सभी प्रखंड में जागरूकता फैलाए जाएगा। सभी प्रखंड में आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर जिला समुदायिक उत्प्रेरक प्रभाष पांडेय यूनिसेफ की प्रतिभा झा ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मवीर चौधरी समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
पिछले साल इस कार्यक्रम का भी व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया था। जिस कारण ही 93 प्रतिशत उपलब्धि रही।