शेखपुरा। गुरुवार के दिन जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा पुलिस ओपी क्षेत्र के कृपा बीघा गांव में संपति में हिस्सा विवाद को लेकर सहोदर भाई के ऊपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल 35 वर्षीय युवक भोंनू यादव को इलाज हेतु ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायल युवक कृपा बीघा गांव निवासी नरेश यादव का पुत्र बताया गया है। घायल युवक ने बताया कि उसके बड़े भाई रंजीत यादव और छोटा भाई भूषण यादव ने उसके हिस्से की संपत्ति को हड़पने के उद्देश्य से कुदाल और लोहे के खंती से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

उसने कहा कि पिता और दोनो भाई उसका संपत्ति हड़पना चाहते है। इसी नियत से तीनो मिलकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि उसे सिर्फ तीन पुत्रियां है। पुत्री रहने के कारण पिता और दोनो भाई उसके हिस्से की संपत्ति को हड़पना चाहते है। इस बाबत कोसुंभा ओपी के प्रभारी ओपी अध्यक्ष सह एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में घायल युवक द्वारा पुलिस से अपने दो भाई और पिता के खिलाफ शिकायत की गई है।