डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया

शेखपुरा न्यूज़। बुधवार को डीएम सावन कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आकस्मिक अवकाश की पंजी, लिपिकों की उपस्थिति पंजी आदि पंजियो के साथ-साथ लिपिको द्वारा प्रत्येक वर्ष चल-अचल संपत्ति की विवरणी आदि की भी जांच की गई एवं अधतन पाया गया।

कार्यालय का निरीक्षण

विगत 3 वर्षों में राजस्व की प्राप्ति के आंकड़ों की प्रस्तुत विवरणी का भी डीएम द्वारा गहन से जाँच की गई। जिला अवर निबंधक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022- 23 में 5487 दस्तावेज उप स्थापित किए गए। जिसके निबंधन शुल्क से ₹37381765 शुल्क की प्राप्ति की गई। स्टांप शुल्क से कुल आय 122651869 रुपए की प्राप्ति हुई है। वार्षिक लक्ष्य 60.27% के विरोध 26.54% ही प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त अन्य संचिकाओं की गहनता से जाँच की गई एवं सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

source:शेखपुरा की हलचल


Posted

in

by

Tags: