ईंद-उल-फितर त्योहार को शांतिमय वातावरण में सम्पन्न होगा – इनायत खान

ईंद-उल-फितर त्योहार-2022 03 मई 2022 को शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु श्रीमती इनायत खान, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा बैठक आहुत की गई। ईंद-उल-फितर, 2022 त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न स्थानों पर दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। ईद-उल-फितर के दिन आम तौर पर दिन के 07.00 बजें से 10.00 बजें के बीच सामुहिक रूप से मस्जिदों/ईदगाहों में नमाज अदा की जाती है।

जिलान्तर्गत किसी भी स्थल पर पानी की समस्या उत्पन्न हो तो वहाॅ पर जल्द से जल्द नगर परिषद् शेखपुरा/बरबीघा के द्वारा पानी की टैंकलोरी उपलब्ध कराया जायेगा। इस परिप्रेक्ष्य में ईंद का त्योहार शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष/ओ॰पी॰ अध्यक्ष शेखपुरा जिला को निदेश दिया गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग नहीं होने के लिए जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर सत्त निगरानी एवं गश्ती करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही असमाजिक तत्वों की गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे। विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक एवं एहतियाती कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को सख्त निदेश दिया गया है कि अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित होकर सेल्फी फोटो खींचकर वाट्सएैप के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत करायेंगे। साथ ही असमाजिक तत्वों की गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे। अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक एवं एहतियाती कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। तथा असमाजिक गतिविधि प्राप्त होने पर अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को अवगत करायेंगे।

ईद पर्व शांति, सौहार्द तथा उल्लास के साथ-साथ सम्पन्न कराने हेतु साम्प्रदायिक कट्टर तथा अराजक व्यक्तियों पर विशेष रूप से निगरानी रखते हुये स्थानीय शांति समिति के लोगों की सहायता लेने का निदेश दिया गया है। ईंद त्योहार हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दिनांक 03.05.2022 से दिनांक 04.05.2022 तक स्थिति सामान्य होने तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

सिविल सर्जन, शेखपुरा को एक टीम चलन्त चिकित्सक दल की समुचित व्यवस्था वाहन के साथ ससमय समाहरणालय, शेखपुरा में तैयार रखने का आदेश दिया गया है। एक चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों सहित दिनांक 03.05.2022 से 04.05.2022 तक तीन पालीयों में लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा। अग्निशामन पदाधिकारी शेखपुरा को निदेश दिया गया है कि वे एक यूनिट अग्निशामन को सत्त नियंत्रण कक्ष के लिए समाहरणालय, शेखपुरा में तैयार तथा एक-एक यूनिट अपने मूल कार्यालय में तैयार रखेंगे। अपात स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निशामन दस्ता एवं चिकित्सा व्यवस्था आदि की उपलब्धता की गई है।

इसे भी पढ़ें..  Wireless Headphones are now on Market

ईद-उल-फितर के अवसर पर दिनांक 03.05.2022 से 04.05.2022 तक के लिए विधि-व्यवस्था संबंधित सूचना संग्रह एवं उसके निष्पादनार्थ श्रीकृष्ण सभागार, शेखपुरा में (दूरभाष सं॰-06341-223333) जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जो दिन-रात कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी श्री हरिशंकर राम, अपर समाहत्र्ता (लो॰शि॰नि॰)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेखपुरा मो॰-9431240245 एवं डाॅ॰ अर्चना कुमारी, वरीय उप समाहत्र्ता, शेखपुरा मो॰-9060392518 रहेंगी। जिला नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति परिशिष्ट ’’ख’’ पर अंकित है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने दैनिक खैरियत प्रतिवेदन निश्चित रूप से प्रतिदिन 03.00 बजें एवं सध्या 06.00 बजें तक जिला नियंत्रण कक्ष को भेजते हुये अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा को देंगे।

इसे भी पढ़ें..  राजकीय नलकूपों के संचालन की स्थिति को लेकर डीएम ने बैठक कर की समीक्षा

बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त, शेखपुरा, अपर समाहत्र्ता-सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के साथ-साथ शांति समिति के सदस्यगण आदि मौजूद थें। डी॰पी॰आर॰ओ॰,शेखपुरा।


Posted

in

by

Tags: