पहाड़ की चोटी पर रामधुनी यज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ
शेखपुरा न्यूज़ : हरे राम हरे- हरे, हरे कृष्ण हरे-हरे की गुंज से खांडपर के पहाड़ी चोटी पर गूंजायमान होने लगा है। शुक्रवार की दोपहर से श्री श्री 108 रामधुनी यज्ञ 48 घंटों के लिए प्रारंभ यज्ञ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि, बच्चों एवं महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

जबकि, यज्ञ के प्रारंभ होने से पूरा खांडपर नगर एवं इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस संबंध में यज्ञ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यज्ञ स्थल को मनमोहक ढंग से सजाया गया है। जबकि, रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं यज्ञ स्थल पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भी वितरण किया जा रहा है।
source: sheikhpura mail