शेखपुरा ।बिहार के प्रख्यात चिकित्सक सर्जन डॉक्टर सहजानंद सिंह के आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शेखपुरा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शेखपुरा जिले के बरबीघा श्री कृष्ण सिंह चौक पर जहां डॉक्टर सहजानंद सिंह ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉक्टर सिंह के अगवानी में हजारों समर्थकों ने बैंड बाजे के साथ उनका अगवानी किया और फूल मालाओं से लाद दिया।
स्वागत समारोह के आयोजक मुकेश कुमार उर्फ चिंटू कुमार समाजसेवी एवं मुंगेर के सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉक्टर के पुरुषोत्तम शेखपुरा स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी डॉक्टर के पी सिंह के साथ सैकड़ों लोगों ने डॉ सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के गांव के पास भी ग्रामीण लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सिंह झारखंड के बाबा नगरी देवघर में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए निकल। इस जिला के कई गांव के पास इनके वाहन को रोक रोक कर फूल मालाओं से इंज सम्मानित किया ।
यूं तो डॉक्टर सिंह नालंदा जिले के बासी हैं लेकिन इनका शेखपुरा जिला के आम लोगों से पारिवारिक और स्नेहात्मक जुड़ाव है। यहां के लोगों का कहना है कि जब भी बे राजधानी पटना कोई स्वास्थ्य समस्या या कोई आम कठिनाई में भी पहुंचते हैं तो यहां के आम वासी का भी डॉक्टर सहजानंद सिंह परिवार के जैसा मदद करते हैं।
