जिले में बढते संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार चला रही है रोको टोको अभियान। जिला प्रशासन के द्वारा गुरुवार को फिर रोको टोको अभियान के तहत कई लोगों से जुर्माना वसूला गया। इसके साथ-साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन पूरे शहर में रोको टोको अभियान चला रही है।
ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा मिल सके। जिला प्रशासन ने चौक चौराहे पर रोको टोको अभियान के तहत जो व्यक्ति बिना मास लगाए दिख रहे हैं। उनसे ₹50 जुर्माना लेकर कर मास्क भी दिया जा रहा है। और लोगों से अपील भी की जा रही है अति आवश्यक कार्य हो तो ही घर से बाहर निकली और घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह पर मास्क जरूर लगाएं।
