मनोरंजनविडियोज़

Karan Johar Reaction : जानिए कॉफी विद करण में अनन्या पांडे को डेटिंग करने पर क्या बोले आदित्य राय कपूर? करण जौहर ने दिया ऐसा रिएक्शन!

करण जौहर का मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण हमेशा से ही सुर्खियों में छाया रहता है। यहां हर हफ्ते बड़े-बड़े सितारे शामिल होते हैं। इस हफ्ते आदित्य राय कपूर और अर्जुन कपूर भी शो पर आए थे। इस शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें करण जौहर दोनों से कई सारे मजेदार सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। इसमें बड़े-बड़े सितारे शिरकत करते हैं। इस हफ्ते आदित्य राय कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक साथ इस शो पर दिखाई दी।

Advertisement

डिजनी प्लस हॉटस्टार पर इस हफ्ते करण जौहर ने आदित्य राय कपूर और अर्जुन कपूर से उनके सीक्रेट्स पूछे। शो का प्रोमो वीडियो सामने आ रहा है जिसमें यह साफ दिख रहा है कि इस एपीसोड में कई सारे बड़े राज पता चलने वाले हैं।

सोमवार को disney+ हॉटस्टार पर नए एपिसोड की झलक दिखाई दी है।प्रोमो में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर साथ में खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान करण जौहर सीधे-सीधे आदित्य रॉय कपूर से अनन्या पांडे से जुड़ा सवाल पूछ लेते हैं जिसके जवाब में आदित्य रॉय कपूर उन्हें घुमा फिरा कर जवाब देते हैं।

करण जौहर पूछते हैं, “अफवाह है कि आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं?” इस पर आदित्य रॉय कपूर कहते हैं, “मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछिए तो मैं आपको कोई झूठ भी नहीं बोलूंगा.” इसका मतलब यह हुआ कि आदित्य ने डेटिंग की खबरों पर हां नहीं कहा पर उन्होंने साफ-साफ जवाब नहीं दिया और उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी सीक्रेट का जवाब नहीं देंगे।

इस दौरान अर्जुन कपूर ने भी अपने जवाब से सभी को चौंका दिया करण जौहर ने उनसे पूछा कि आप लिफ्ट में अनन्या पांडे यह श्रद्धा कपूर के साथ फंस जाए तो क्या करेंगे। इस पर अर्जुन कपूर ने कहा,”आशिकी तो मैं जरूर करता लेकिन किसके साथ मुझे यह नहीं पता” अर्जुन के इस सवाल पर आदित्य रॉय कपूर हैरानी जताते हैं तो अर्जुन कहते हैं, “जस्ट जोकिंग (बस मज़ाक कर रहा हूं).”

आपको बता दें कि बीते कुछ महीने से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के इश्क के चर्चे आम हैं.पिछले कुछ दिनों में दोनों की कई तस्वीरें साथ में आईं, जो वायरल हो गईं. यही नहीं दोनों ही सितारे वेकेशन पर भी साथ में दिखाई दिए थे. कई मौके पर एक साथ दिखने के बाद भी दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती