सैफ नहीं शाहिद कपूर से शादी करना चाहती थीं करीना, ये है वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर दूसरे बेटे के जन्म के बाद एक बार फिर स्क्रिन पर वापसी कर रही हैं। करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। करीना कपूर इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। करीना कपूर की इस फिल्म से पहले उनकी निजी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये बात तब की है जब करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी नहीं की थी। करीना कपूर, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के प्यार में पागल थीं और किसी भी कीमत पर उन्हें पाना चाहती थीं।

इसे भी पढ़ें..  सनी देओल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, हालत नाजुक होने के कारण अब करनी पड़ रहा है भर्ती
शाहिद कपूर से शादी करना चाहती थीं करीना

एक इंटरव्यू के दौरान खुद करीना कपूर ने अपने और शाहिद कपूर के बीच इश्क की दास्तां को शेयर किया था। करीना कपूर ने कहा था वो किसी भी कीमत पर शाहिद कपूर को पाना चाहती थीं, इसके लिए वो फिल्म के सेट और रियल लाइफ में एक्टर को स्टॉक किया करती थीं। करीना कपूर ने ये भी कहा था. शाहिद कपू ने रिलेशनशिप में आने के लिए बहुत लंबा समय लिया था। बता दें कि शाहिद कपूर और करीना कपूर लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। कई बॉलीवुड पार्टीज और फंक्शन में शाहिद कपूर और करीना कपूर साथ नजर आते थे।

View this post on Instagram

A post shared by Saif Ali Khan (@actorsaifalikhan)

हालांकि आपसी मनमुटाव के कारण दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली। सैफ और करीना कपूर के 2 बच्चे हैं। वहीं, शाहिद कपूर ने मीरा कपूर के साथ शादी की है। मीरा और शाहिद कपूर के भी दो बच्चे हैं। बात शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो वो आखिरी बार फिल्म पद्मावत में नजर आए थे। करीना कपूर और शाहिद कपू दोनों ही इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।