शेखपुरा जिले में बंदोबस्त पदाधिकारी ने भूमि सर्वे कार्य के लिए बैठक कि गयी, इस बैठक का एजेंडा कार्य में तेजी लाने को लेकर था। बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी-सह-शिविर प्रभारियों को भूमि सर्वे के कार्य में भूस्वामियो से लिए गए कागजात को वेबसाइट पर लोड करने के कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है। जिले में भू सर्वे का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इस कार्य की जिला मुख्यालय स्तर पर लगातर मोनिटरिंग और समीक्षा भी की जा रही है।
जिला बन्दोबस्त पदाधिकारी के बीते वृहस्पतिवार को इस कार्य में लगे सभी अधिकारियो के साथ द्वितीय पाक्षिक समीक्षात्मक बैठक की गयी। सभी शिविर प्रभारी को 31 जनवरी तक प्रपत्र 05 लेखन एवं अपलोडिंग कार्य पूरा करने एवं कम से कम एक चौथाई प्रपत्र 2 प्राप्त कर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। सभी शिविर से एक एक मौजा का चयन कर किश्तवार, याददाश्त एवं खानापूरी प्रपत्र 06 भरने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में अपर समाहर्ता- सह- प्रभारी पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह- अनुमंडलीय नोडल पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय एवं दोनों सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी आदि भी उपस्थित थे।
