विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित

शेखपुरा न्यूज़। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के अलावा सभी प्रखंडों में भी इसे लेकर जागरूकता अभियान आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां किसानों के मिट्टी के नमूने लिए गए और पहले से दिए गए नमूने की जांच कर किसानों को मृदा कार्ड सुपुर्द किया गया। मृदा दिवस के अवसर पर इस साल का थीम मिट्टी जहां से भोजन की शुरुआत वहां से पर की गई। जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कृषि कार्यालय में अभियंत्रण सहायक निदेशक सुधीर कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार, पौधा संरक्षण पदाधिकारी सुजीत पाल ,मिट्टी जांच रसायन अधिकारी डॉ शालिनी कुमारी, उद्यान पदाधिकरी शैलेंद्र कुमार ,आत्मा के त्रिपाठी कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर विश्व मृदा दिवस की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें..  अज्ञात चोरों ने एक ब्लू रंग के अपाची बाईक चुराई
विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित
विश्व मृदा दिवस

इस अवसर पर किसानों को प्रत्येक 3 साल पर अपने भूमि के मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी गई। बताया गया कि मिट्टी में 12 प्रकार के पोषक तत्वों की जांच की जाती है। जिसके अनुसार खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने में किसानों को अपने खेतों से अधिक पैदावार लेने में मदद मिलती है। प्रत्येक थाली को भोजन पहुंचाने के उद्देश्य मिट्टी जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए इस संबंध में किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। मिट्टी जांच केंद्र के निदेशक डा शालिनी कुमारी ने बताया कि जिले में इस वित्तीय वर्ष में 10000 नमूने जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अभी तक 5800 नमूनों की जांच कर ली गई है ।उन्होंने बताया कि यहां की मिट्टी बहुत अच्छी है और इसे और अच्छा बनाने के लिए किसानों को जैविक खेती पर जोर देना होगा। किसानों को रासायनिक उर्वरक के प्रयोग में कमी लानी होगी। समारोह में एक सौ से ज्यादा किसानों को मृदा कार्ड उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे सभी को मिट्टी के उर्वरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र के महाधिवेशन में जारी संकल्प के आधार पर प्रत्येक साल 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया जाता है।

Source:शेखपुरा की हलचल