शेखपुरा : जिलें के शेखोपुरसराय के नीमी कॉलेज में प्राचार्य नियुक्ति को लेकर जमकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद में जहां पूर्व परिचय रमेश सिंह के द्वारा कथित तौर पर नियमाअनुकूल कनीय व्याख्याता कृष्ण नंदन सिंह को प्राचार्य बनाया गया था वहीं उनके आदेश को पलटते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम ने विवाद के समय में आदेश जारी कर वरीय व्याख्याता अशोक सिंह को प्रचार्य बना दिया.
प्राचार्य की कुर्सी को लेकर काफी खींचतान हुई. 26 जनवरी को झंडोत्तोलन में भी विवाद हुआ. बाद में यह विवाद लंबा चलता रहा. इसी बीच 4 फरवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा अपने आदेश को रद्द कर दिया गया. अपने आदेश को पलटते हुए उन्होंने पत्र में अधिकारियों के निर्देश पर ऐसा करने की बात कही है.
उच्चाधिकारियों के दबाव के बात भी उन्होंने स्वीकार की है। बताया जाता है कि कॉलेज का विवाद अब हाई लेवल पॉलिटिक्स का अखाड़ा बन गया है. बड़े-बड़े महारथी इसमें इंटरेस्ट ले रहे हैं. दोनों के बीच विवाद चल रहा है. एक धड़ा में जहां अशोक सिंह के साथ जदयू के नेता साधू सिंह का हाथ बताया जा रहा है जबकि रमेश सिंह कृष्ण नंदन सिंह के लिए लॉबिंग कर रहे हैं. इसी बीच एक बड़े राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों के दबाव की वजह से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपना ही आदेश बदलना पड़ा है.
सोर्स: शेखपुरा ताज़ा खबरे
