भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पूर्व प्रेस रिलीज जारी करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो० सुधीर कुमार ने कहा कि NDA ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बना कर इतिहास रचने का काम किया है। वास्तव में, नरेंद्र मोदी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम किया है।

गरीब, दलित, पिछड़ी आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च स्थान पर बैठाने का प्रयास किया गया है। वो विश्वके लिए एक उदाहरण साबित होगा। साथ ही, देश की आधी आबादी को भी स्पष्ट संदेश देने का काम किया है, कि महिलाएं केवल घर का काम तक ही सीमित नहीं है। अपितु देश का नेतृत्व भी कर सकती है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ० के स्वयम्भू, जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला प्रवक्ता राजीव सिन्हा, नवल किशोर पासवान एवं मोहन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
source:शेखपुरा की हलचल