सभी छह प्रखंडों में कार्यों के सफल व प्रभावी संचालन के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित

शेखपुरा। डीएम सावन कुमार ने प्रखंड और अंचल कार्यालयों के कार्यों के सफल व प्रभावी संचालन के लिए वरीय पदाधिकारियों की नई टीम तैनात की है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड शेखपुरा। के लिए अपर समाहर्ता हरिशंकर राम को वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है ।

वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित

उसी प्रकार अरियरी के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता विमल कुमार सिंह घाटकुसुंभा के लिए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी धर्मेश कुमार सिंह बरबीघा के लिए ,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव शेखोपुरसराय के लिए एसडीओ निशांत और चेवाड़ा प्रखंड के लिए अमित कुमार वरीय उप समाहर्ता को नामित किया गया है।

बताया गया है कि जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का बोध कराने का प्रयास भी किया है ।सभी वरीय पदाधिकारियों को प्रत्येक बुधवार को निश्चित रूप से प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया है और उसकी रिपोर्ट भी डीएम ने तलब की है।