शेखपुरा…अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने पंचायत स्तर तक अपने संगठन के विस्तार का निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में युद्ध स्तर पर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। महासभा की एक बैठक वृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित महादेव नगर के एक सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी ने किया।
इस अवसर पर महास्माज के नेता डा प्रेम कुमार को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। श्री कुमार को जल्द मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की। महासभा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्र्बंशी ने संगठन के चुनाव और संगठन के विस्तार के बारे में लोगो को जानकारी दी। उन्होंने समाज के हित में सभी को संगठन की मजबूती पर ध्यान देने की अपील की। बैठक में प्रदेश मत्री महेश , पवन चंद्र्बंशी, निरन्जन चंद्र्बंशी,, किशोरी चंद्र्बंशी, सहित बड़ी संख्या में चंद्र्बंशी क्षत्रिय महासभा के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में शामिल नेताओ ने समाज के सभी परिवार के कमसेकम एक व्यक्ति को महासभा का सदस्य बनने पर जोर दिया। अपने अधिकार और समाज को सम्वैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संगठित होकर संघर्ष करने और समाज के शिक्षित होने पर भी जोर दिया गया।
