शेखपुरा / अरियरी…जिला कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी पर किसान दिवस का आयोजन किया गया। विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिको ने किसानो को कई टिप्पस दिया। किसान दिवस के अवसर पर किसानो को कूड़ा कचरा प्रबन्धन के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गयी। बताया गया कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री चरण सिंह चौधरी की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। विज्ञानं केंद्र पर इसे लेकर समारोह का आयोजन किया गया। जिला कृषि विज्ञानं केंद्र के डा विनय कुमार मंडल ने बताया कि किसान दिवस किसानो का दिन है। केंद्र पर आमंत्रित कर किसानो को सम्मानित किया गया। किसानो को घर और खेत के कूड़ा के निष्पादन की जानकारी दी गयी। घर और खेत खलिहान में रखे कूड़े से बर्मी कम्पोस्ट बनाने के बारे में बताया गया।
बताया गया कि किसान दिवस के दौरान ही स्वच्छता पखवारा का आयोजन भी किया जा रहा है। इसलिए किसानो को अपने घर और खेत के कूड़ा के उचित प्रयोग के बारे में बताया गया। किसानो को रवि फसल के बारे में आ रही कठिनाई को भी दूर करने के उपाय बताये गए। किसानो ने बताया कि उनके मसूर के फसल में आशातीत बढ़ोतरी नहीं हो रही है। कृषि केंद्र के वैज्ञानिको ने इस समस्या के निदान के उपाय बताये। किसान दिवस पर किसानो को कोरोना संकट से भी सचेत करने का प्रयास किया गया। किसानो को मास्क का प्रयोग, आवश्यक दूरी के साथ साथ स्वयं और कृषि यंत्रो को समय समय पर सेनेटाइज करते रहने को कहा गया।
Source-Facebook
