शेखपुरा…पछुआ हवा जिले में कनकनी बढ़ायेगी। जिले में आने वाले दिनों में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की सम्भवना है। इसके चलते रात के तापमान में भारी गिरावट की उम्मीद है। साथ ही दिन के समय भी लोगो को सिहरन का अनुभव होता रहेगा। जिले में दो दिनों से सवेरे से दोपहर तक घने कुहरा और घुंघ के कारण सामान्य जन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है।
मंगलवार को इस साल के पहले घने घुंघ की शुरुआत के बाद इसका कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही दिन भर आसमान में छाये बादल भी तापमान को नीचे लेकर जा रहा था। लोगो ने अब अपने सभी गरम कपडे निकलकर शरीर पर धारण करना शुरू कर दिया है। स्वेटर, टोपी, जैकेट आदि में लिपटे लोग आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकल रहे है। मौसम के इस बदलाव के कारण बाज़ार, कार्यलय, न्यायालय, बैंक आदि में कम भीड़ देखी जा रही है। इस बीच जिला कृषि विज्ञानं केंद्र की कृषि वैज्ञानिक शबाना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगो को मौसम के प्रति सावधान किया है। प्रेस विज्ञप्ति में खेती को लेकर भी कई सलाह दिए गए है।सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में यहाँ रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जायेगा। जबकि दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में किसानो को गेहूं, चना, मसूर आदि की बुबाई समाप्त कर लेने की सलाह दी गयी है।
