शेखपुरा : ड्रिप सिंचाई के आधार पर प्याज की खेती प्रशिक्षण के लिए किसानों को किया गया नालंदा रवानासिटी रिपोर्टर शेखपुरा। ड्रिप सिंचाई के आधार पर प्याज की खेती के प्रशिक्षण को लेकर चिन्हित किसानों को नालंदा रवाना किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए सहायक निदेशक उद्यान शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शेखपुरा जिले के चिन्हित किसानों को ड्रिप सिंचाई के तहत प्याज की खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसको लेकर सभी को नालंदा भेजा गया। जहां किसानों को ड्रिप सिंचाई के बारे में विस्तार से बताया जाएगा और क्षेत्र भ्रमण भी कराया जाएगा।
इस दौरान ड्रिप सिंचाई के माध्यम से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रिप सिंचाई की मदद से किसानों को कम लागत से अधिक मुनाफा हो सकता है। जिससे किसानों को अधिक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान अपने खेतों में ड्रिप सिंचाई के माध्यम से प्याज की खेती करेंगे एवं अन्य किसानों को भी ड्रिप सिंचाई के माध्यम से प्याज की खेती करने के लिए जागरूक करेंगे।
