जिले में शुक्रवार को अहले सुबह से ही मौसम में कड़क ठंड व कनकनी से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के 10 बजे तक चारों तरफ घना धुंध लगा रहा एवं तेज़ पछुआ हवा चलती रही। वहीं, कोहरा रहने पर विजिबिलिटी भी प्रभावित रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे विजिबिलिटी बढ़ती गई तथा दिन में दो बजे के करीब मंद रोशनी के साथ सूरज दिखने लगा।
दोपहर बाद से ही दोबारा कुहासा लगना शुरु हो गया। लोग ठंड से बचने के लिए आलाव का सहारा ले रहे है। वहीं,प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की महज खानापूर्ति की गयी है। हालांकि कुछ जगहों पर स्थानीय संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से अलाव की व्यवस्था की गयी है।
इस बाबत अरियरी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ शबाना ने बताया कि शुक्रवार को मौसम का पारा अधिकतम 19.9 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया। अगले 24 घंटा में तापमान में और कमी आने की संभावना व्यक्त की गयी है। ठंड से अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलेगी।
गेहूं व मक्का में सिंचाई व सब्जियों में निकाई जरूरी
कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि गेहूं व मक्का की सिंचाई के बाद अब उसे चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों एवं दीमक कीट से बचाव करना जरूरी है। चौड़ी खरपतवारों से बचाव के लिए सल्फासलफ्य रान तथा संकरी पत्ती वाले खरपतवार के लिए क्लोडडनोफौप का घोल खेतों में छिड़काव की सलाह दी। इसके साथ ही गेंहू में सिंचाई के बाद प्रति एकड 50 किलो यूरिया जा छिड़काव करे।
आगामी पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान
दिनांक अधिक. न्यून.
23 जनवरी 19.1 9.3
24 जनवरी 19.8 10.5
25 जनवरी 22.1 11.7
26 जनवरी 21.8 11.4
27 जनवरी 21.2 11.0
