शेखपुरा …ठण्ड को लेकर जिला में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24 तारीख तक जिले में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया गया है. इस दौरान घना कुहरा और धुंध छाये रहने की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग द्वारा लोगो को इस दौरान विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। जिला कृषि विज्ञानं केंद्र की के मौसम वैज्ञानिक शबाना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस दौरान जिले में माध्यम गति से पछुआ हवा चलते रहेगी।
इस दौरान रात का तापमान 08 डिग्री सेलिसिय्स तक नीचे चले जाने का पूर्वानुमान दिया गया है। उसी प्रकार दिन का तापमान भी 19 डिग्री तक नीचे चला जायेगा। इस दौरान असमान साफ रहने और बारीश नहीं होने के कारण लोगो की मुश्किल कुछ कम रहने के बारे में जानकारी दी गयी है। मौसम शुष्क रहने और शीतलहर जारी रहेगा। गौरतलब है कि जिला पिछले चार दिन से शीतलहर की चपेट में है। पछुआ हवा के लगातार चलने से ठण्ड का कहर कुछ ज्यादा ही महसूस हो रहा है.। हाड क़पा देने वाले इस ठण्ड के दौरान दिन में सूर्य के निकलने से लोगो को राहत महसूस हो रही है। शाम ढलते ही लोग घरो में कैद सा हो जाया करते हैं। मौसम विभाग के इस अलर्ट ने लोगो की चिंता को और बढ़ा दिया है।
