शेखपुरा…सरकार द्वारा तीन नए कानून के खिलाफ और देशभर के आन्दोलनरत किसानो के समर्थन में यहाँ धरना दिया गया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति तले समाहरणालय के सामने धरना दिया गया। यहाँ धरना पर बैठे लोगो ने सरकार से जल्द से जल्द तीनो किसान विरोधी कथित कानून वापस लेने की मांग की। लोगो ने इस सम्बन्ध में दिल्ली के मुहाने पर बड़ी संख्या में बैठे किसानो के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करने का भी प्रयास किया। धरना में समन्वय समिति में शामिल सीपीआई के जिला मंत्री प्रभात कुमार पाण्डेय, माले के बिजय कुमार विजय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुंदर सहनी, राजद के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के साथ साथ राजेन्द्र प्रासाद, श्रवण कुमार सिंह, शिवशंकर प्रसाद, आनंदी सिंह आदि शामिल थे। धरनास्थल पर आंदोलनकारियो ने किसानो के समर्थन में जोर जोर से नारा भी लगा रहे थे। धरना पर बैठे सभी लोग सरकार द्वारा पारित किसान कानून को वापस लेने और एमएसपी को लेकर कानून बनाने की मांग कर रहे थे।
सरकार द्वारा किसानो के मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बदले किसानो के बीच भ्रम पैदा करने के साथ साथ आन्दोलन को भटकाने, टरकाने में ज्यादा श्रम और उर्जा लगा रही है। सरकार को किसानो की मांग पूरी कर उनके हित की बात करनी चाहिए. आंदोलनकारियो ने बताया कि सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने तक यहाँ भी लगातार आन्दोलन चलता रहेगा।
