नालन्दा और शेखपुरा जिला पुलिस को कई मामलों में थी दोनों की तलाश
शेखपुरा…जिले की मेहुस थाना पुलिस ने छापामारी के दौरान पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस के साथ 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि मेहुस थानाध्यक्ष लीलाधर झा के नेतृत्व में निकटवर्ती नालन्दा जिला अन्तर्गत सर मेरा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले समस्तीपुर गांव में छापामारी करने गई थी ।
छापामारी के दौरान प्रकाश यादव और अशोक यादव नामक अपराधी खलिहान में बनाए गए झोपडी में सोए हुए थे। उनके कमर की तलाशी के दौरान अशोक यादव के कमर से एक देशी पिस्तौल और 315 बोर के दस जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। गिरफ्तार अशोक यादव के विरुद्ध पूर्व से मेहुस थाना में दो अपराधिक मामले कांड संख्या 25/20 और 31/20 दर्ज है। वहीं गिरफ्तार प्रकाश यादव के विरुद्ध हत्या का मामला 181/2003 दर्ज है। इस हत्या के मामले में वह सत्रह वर्षों से लगातार फरार चल रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ नालन्दा जिला में अपहरण सहित अन्य मामले भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बारे ने नालन्दा जिला पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है । घटना के सम्बन्ध में एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गई है। जबकि बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है।
