शेखपुरा – अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज के प्रदेश सचिव शेखपुरा जिला के उकसी ग्राम निवासी निशांत कुशवाहा की खेत में काम से लौटने के दौरान बिजली स्पर्श घात से मौत हो गई। सदर अस्पताल शेखपुरा में उनके बॉडी के पोस्टमार्टम के पश्चात काफी संख्या में लोग उकसी गांव पहुंचे। जहाँ जिस भी स्थिति में लोगों को सूचना मिली, वैसे वैसे लोगों का उनके गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
लोग व्यथित थे, बिजली विभाग के इस लापरवाही के प्रति लोगों में काफी आक्रोश था। भारी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उनके अंतिम विदाई में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शोक व्यक्त करते हुए समाजिक एवं राजनीतिक क्षति बताया वही इस शोक की घड़ी में युवा जिलाध्यक्ष रालोसपा देवन मुखिया, युवा प्रदेश महासचिव रामानंद कुशवाहा, ब्रह्मदेव मुखिया, धर्मेंद्र मुखिया, सिकंदरा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र महतो, हरिओम कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष), जिला परिषद हलसी प्रशांत किशोर कौशल, मुन्नी महतो एवं हजारों सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता नम आंखों से उनके अंतिम विदाई में शामिल हुए। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने भी शोक व्यक्त किया।
