शेखपुरा…कांग्रेस के दिग्गज नेता व सोनिया गांधी के सलाहकार निजी सचिव ,राज्य सभा सदस्य अहमद पटेल का निधन होने की खबर मिलते ही स्थानीय कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं के बीच शोक का लहर दौड़ गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुंदर सहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद , गंगा कुमार यादव, पूर्व मुखिया नवीन कुमार , डॉ दीपक कुमार , चुनचुन सिंह , मिंटू कुमार , महफूज खान , मुश्ताक खान , मकेश्चर पासवान ,श्रवण सिंह , राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव , शंबिल हैदर , प्रो बालेश्वर यादव , राजकुमार सिंह ,रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार , फजल इमाम सहित समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है। मालूम हो कि अहमद पटेल कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
कांग्रेस जनों ने कहा कि पटेल के रूप में पार्टी ने एक ठोस स्तम्भ को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उनकी ईमानदारी और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, वह हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते थे। उनकी उदारता दुर्लभ गुण थे, जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे।
