शेखपुरा जिले में कोरोना पोजिटिव की संख्या 400 को पार कर गयी है। यहाँ यह आंकड़ा बढ़कर 411 हो गयी है. हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 259 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यहाँ अब सक्रिय मरीजो की संख्या 152 रह गयी है। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्रशासन ने भी अब सख्ती बढ़ा दी है।
अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटा में यहाँ 30 नए संक्रमित की रिपोर्ट आई है। जिसमे आधा दर्जन महिला भी शामिल हैं. ताज़ा रोपोर्ट में सबसे ज्यादा दहशत पैदा करने वाला कोरोना संक्रमित बरबीघा नगर क्षेत्र से आया है। बरबीघा के प्रखंड विकास पदाधिकारी और बैंक ऑफ़ इंडिया की एक महिला कर्मी के पोजिटिव आने के बाद अंचल और प्रखंड कार्यालय में हडकंप मच गया।
बीडीओ का जाँच सैम्पल सदर अस्पताल में दिया गया था। नगर परिषद बरबीघा द्वारा पहले से ही प्रखंड और अंचल कार्यालय को सील कर सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया था। बरबीघा के अंचलाधिकारी और अंचल निरीक्षक पहले ही पोजिटिव पाए गए थे। अंचल और प्रखंड कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मी के सैम्पल जांच के लिए इकट्ठा किये जा रहे हैं।
पोजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है। कोरोना पोजिटिव कई लोगो के होम आइसोलेशन किये जाने वाले लोगो पर भी स्वस्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाये हुए है।
वैसे सभी लोगो को मोबाइल पर स्वस्थ्य की जानकारी ले कर दवा और सलाह दिए जा रहे है। जिला के 55 कोरोना संक्रमित अभी होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 97 को नगर क्षेत्र के जखराज स्थान स्थित बनाये गए विशेष कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट रख कर इलाज किया जा रहा है।
