शेखपुरा जिला के दिगज नेताओं ने बिहार की राजनीति में नया नाम कमाया। अब उनके उतराधिकारी विरासत संभालने की कोशिश में जुटे है। बरबीघा से चार बार विधायक रहे महावीर चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में सक्रिय है।

वे भी दो बार यहां के विधायक बने और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तक के पद पर रहे। अशोक चौधरी वर्तमान में जदयू में हैं। वे राज्य सरकार में मंत्री हैं। उन्हें जदयू ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया है।
राजो बाबू के पौत्र है विधायक
शेखपुरा जिले की पहचान पूर्व सांसद राजो सिंह से होती है। जिले की स्थापना से लेकर विकास तक में उनकी भूमिका रही बाद में इसी धरती पर उनकी हत्या कर दी गई थी।
यहां के उनके पुत्र स्व० संजय सिंह और पुत्रवधू स्व० सुनिला देवी विधायक रहीं।

राजो बाबू के बड़े पौत्र सुदर्शन कुमार बरबीघा से 2010 में लोजपा से चुनाव लड़े। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे 2015 में कांग्रेस से विधायक बने। वर्तमान में वे क्षेत्र के विकास के लिए नीतीश कुमार के साथ हो गए।
