शेखोपुरसराय। फर्जी प्रमाण पत्र पर नीमी कॉलेज नीमी में कम्प्य़ूटर शिक्षक पद पर बहाल फर्जी शिक्षक दीपक कुमार को स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया। गिरफ्तार फर्जी शिक्षक नीमी गांव निवासी साधुशरण सिंह का पुत्र बताया गया है। साधुशरण सिंह राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके है। पुलिस ने बताया कि कॉलेज में बहाल शिक्षक का प्रमाण पत्र मणिपाल विश्व विद्यालय से निर्गत था। जिसका सत्यापन कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ रमेश प्रसाद सिंह द्वारा करवाया गया था। सत्यापन के दौरान कम्प्य़ूटर शिक्षक का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। वर्ष 2018 में फर्जी कम्प्य़ूटर शिक्षक के विरूद्ध एक जालसाजी का मुकदमा दर्ज थाना में अंकित करवाया गया था।इस मामले में वह फरार चल रहा था। source : शेखपुरा की हलचल
